बोरियो: थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान, दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कटा
गुरुवार को बोरियो थाना गेट के पास परिवहन विभाग साहिबगंज द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।इसमें करीब दो दर्जन से अधिक दोपहिया,तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों में परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया गया जिसमें कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 50,500 ₹ का जुर्माना वसूला गया।अभियान में सड़क सुरक्षा प्रबंधन नीरज कुमार एवं जिला परिवहन प्रबंधक राजहंस व बोरियो थाना पुलिस शामिल थे