कामां: कैथवाड़ा पुलिस ने 6 माह से फरार 3000 रुपये के इनामी आरोपी को पकड़ा
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में करीब 6 माह से फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकिल (28) निवासी रूपनगर नाटोली, थाना बहीन, जिला पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण के मामले में कार्रवाई की गई है। शुक्रवार शाम 7 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।