दतिया: इमलिया गांव के पास सीमेंट से भरा ट्रोला पलटा, चालक बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला
Datia, Datia | Mar 10, 2026 दुरसड़ा थाना अंतर्गत दतिया-भांडेर मार्ग पर इमलिया गांव के पास मंगलवार रात 09 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रैक्टर ट्रोला अचानक पलट गया, हालांकि चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार चालक दतिया की ओर ट्रैक्टर ट्रोला में सीमेंट की बोरियां लेकर भांडेर जा रहा था। इसी दौरान इमलिया गांव के पास ट्रोले के पहिए की बैरिंग अचानक टूट गई।