अमरिया: अमरिया में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश, 3 अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बड़ी खबर थाना अमरिया से है, जहां पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम इरफान उर्फ राज, समीर और जलालुद्दीन हैं। इस मामले में लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली मालती देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्हें माता रानी के दर्शन का झांसा देकर कुंडल ठग लिए गए थे।