खजनी: विश्वनाथपुर गांव के ग्राम प्रधान के निर्माणाधीन घर से अज्ञात चोरों द्वारा की गई सरिया की चोरी
खजनी के विश्वनाथपुर गांव के ग्राम प्रधान राम अशीष बेलदार का खजनी बांसगांव मार्ग पर सरयां तिवारी गांव के निकट लिंक एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास निमार्णाधीन मकान से बीती रात अज्ञात चोर 6 नग टाटा कंपनी का सरिया चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोर उनके सबमर्सिबल पंप में लगा बिजली का तार काटकर उठा ले गए।