खजनी: गणेश पाण्डेय इंटर कॉलेज कटघर खजनी के बच्चों व अध्यापकों द्वारा निकाली गई विशाल मतदाता जागरूकता रैली
गणेश पाण्डेय इंटर कॉलेज कटघर खजनी के अध्यापकों व बच्चों द्वारा विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्रीय मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉक्टर अमरकांत सिंह ने कहा लोकतंत्र में मतदान का बहुत बड़ा महत्व है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बीएसए गोरखपुर रमेंद्र सिंह रहे।