खजनी: गाजर बंसमन में आयोजित तिलक समारोह में बच्चों के बीच हुई लड़ाई में बीच बचाव करने गए युवक का दबंगों ने फोड़ा सिर
खजनी थाना क्षेत्र के गाजर बंसमन में बच्चों की लड़ाई में बचाव करने गए युवक का दबंगों ने मारकर सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते चले खजनी थाना क्षेत्र के गाजर बंशमन गांव में अभिषेक निषाद का गांव के तिलक पार्टी में संदीप नामक बच्चे से झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने गए श्रवण कुमार ने दोनों बच्चों को डांटकर वहां से हटा दिया था।