खजनी: 1 अदद अवैध देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को उरुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष उरूवा बाजार जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 कविन्द्रनाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त नीरज राय उर्फ विवेक राय पुत्र अमरनाथ राय निवासी टड़वा श्रीराम थाना उरुवा बाजार को 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 54/2024 धारा 3/25 पंजीकृत किया गया।