खजनी: गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अभियुक्त को खजनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुधवार को खजनी पुलिस एक बड़ी सफलता मिली है। खजनी पुलिस थाना अध्यक्ष खजनी गौरव राय कन्नौजिया व थाने के अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से गैंगस्टर मे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिनकी पहचान कुशीनगर जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोपालपुर गांव के निवासी भक्कन जायसवाल के पुत्र रमाशंकर जायसवाल रूप में हुई है।