टिकारी: टिकारी राज इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज़, प्रखंड शिक्षा पाधिकारी ने छात्रों के गीत-संगीत की सराहना की
Tikari, Gaya | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ऐतिहासिक टिकारी राज इंटर कॉलेज में तैयारियां जोर-शोर से जारी है। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान सहित सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।