भिवानी पुलिस :
रात्रि के समय वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया विशेष रात्रि चेकिंग अभियान
डीएसपी लोहारू संजीव कुमार के नेतृत्व में सूरजगढ़ रोड नाका लोहारू पर की गई वाहनों की जांच, 73 वाहनों को किया चेक, एक वाहन चालक का किया चालान
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशन में दिनांक 23.11.2026 की रात्रि को सूरजगढ़ रोड नाका, लोहारू पर डीएसपी लोहारू श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा नाकाबंदी करके वहां से गुजरने वाले कुल 73 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने पर एक वाहन चालक का चालान भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा रात्रि के समय अलग-अलग समय पर जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जाती है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक भिवानी ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष रात्रि चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 24, 2026