टीकमगढ़: मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ गैंगरेप के मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ हुए गैंगरेप के मामले में रविवार को कांग्रेस की प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।इस मामलों को लेकर उन्होंने एसपी के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।