देवास नगर: करनावद में ₹18 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
करनावद में 18 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण देवास, 12 अप्रैल 2026 — प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नगर परिषद करनावद में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 1169.26 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जलप्रदाय परियोजना का रविवार दोपहर 2 बजे भूमिपूजन किया। साथ ही 184.71 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।