देवास। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग एमजी रोड के चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य में अब तेजी आने वाली है। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार ने मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद एमजी रोड के दोनों ओर नाला निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिन स्थानों पर कुछ कार्य शेष है, वहां उसे समानांतर रूप से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनता बैंक से सुभाष चौक तक दोनों ओर RCC (सीसी) रोड निर्माण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे एमजी रोड चौड़ीकरण परियोजना को और गति मिलेगी।
निगमायुक्त ने कोर्ट में लंबित संपत्तियों के संबंध में कहा कि अगली सुनवाई के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन स्थानों पर ड्रेनेज का कार्य अभी बाकी है, वहां जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत लाइन को भी व्यवस्थित रूप से बिछाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
नगर निगम का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शहरवासियों को जल्द बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas #tarana