देवास का गौरव, दुनिया के मंच पर भारत की पहचान! 🇮🇳
इंडोनेशिया के ऐतिहासिक शहर सोलो सिटी में आयोजित आठ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्ट कैंप में देवास के चित्रकार जयप्रकाश चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय ध्वज गर्व से फहराया।
28 देशों के कलाकारों की मौजूदगी में उन्होंने "Rewriting Tomorrow" विषय पर अपने विचार साझा किए और भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
फ्लैग मार्च, कला संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक प्रस्तुतियों के बीच जयप्रकाश चौहान ने देवास और भारत का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि न केवल शहर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
#Dewas #JayprakashChauhan #Indonesia #SoloCity #InternationalArtCamp #IndianArt #ProudMoment #ArtForPeace #GlobalArt #TimesMP