राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में देवास की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
देवास। उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 80 टीमों ने सहभागिता की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देवास की कवितालय डांस अकादमी की संचालिका एवं प्रशिक्षिका रति राजेश के निर्देशन में प्रशिक्षित छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रथम स्थान प्राप्त कर देवास का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भरतनाट्यम की एकल प्रस्तुति में तीन प्रथम स्थान, डुएट प्रस्तुति में तीन प्रथम स्थान, ट्रायो प्रस्तुति में एक प्रथम स्थान तथा सीनियर ग्रुप डांस में भी एक प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि ने देवास को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्कार भारती, देवास जिला की समस्त कार्यकारिणी की ओर से कवितालय डांस अकादमी की संचालिका एवं प्रशिक्षिका रति राजेश तथा सभी विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। कार्यकारिणी ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।