तकनीक के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब प्रशासनिक कार्यों से लेकर खेती तक हर क्षेत्र में तकनीक का उपयोग हो रहा है। खेत में कौन सी फसल है और कितनी खाद-पानी की जरूरत है, यह भी तकनीक के माध्यम से संभव हो चुका है। उन्होंने छात्रों से आधुनिक तकनीक का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।