गिरिडीह: कबरीबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला और 10-15 दोपहिया वाहन जब्त
अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए कबरीबाद इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सीसीएल कोलियरी क्षेत्र से करीब 15 टन से अधिक अवैध रूप से डंप किया गया कोयला जब्त किया।