प्रतापगढ़: देल्हूपुर से तीन मोबाइल और नकदी के साथ दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार
देल्हूपुर से बुधवार शाम 4 बजे चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल फोन और 2,290 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।