कुंडा: कुंडा के रैयापुर में पत्रकार के घर दूसरी बार चोरी, पुलिस को दी चुनौती
कुंडा के रैयापुर गांव में शुक्रवार को प्रयागराज के पत्रकार सौरभ द्विवेदी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। 10 महीने में यह दूसरी चोरी है। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का सामान और नगदी पार कर दी, साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी ले उड़े। पीड़ित ने शनिवार शाम 5 बजे पुलिस को तहरीर दी है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।