पानीपत: समालखा विधायक ने की परिवार की आर्थिक मदद:* व्यक्ति का पड़ा रहा शव, अंतिम संस्कार करने की नहीं थी राशि
पानीपत जिले के समालखा शहर की शिव कॉलोनी में एक मजदूर का शव कई घंटों तक घर में पड़ा रहा, क्योंकि उसके परिवार के पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयासों के बाद ही मजदूर का अंतिम संस्कार हो सका।