सिवनी: ग्राम मैली में दबंगों ने पीड़ित के खेत पर कब्जा कर जबरन पाइपलाइन डाली, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी के बरघाट थाना अंतर्गत ग्राम मैली में गांव के दबंगों द्वारा एक किसान धनीराम ग्वालवंशी के खेत में जबरन कब्जा कर पानी की पाइपलाइन डालते का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पहले बरघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ितों ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।