सिवनी: जमुनिया सागर के पास तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Feb 13, 2025 सिवनी के बंडोल थाना अंतर्गत जमुनिया सागर गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक अभिषेक और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।