सिवनी: अलोनिया खापा के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलटने से दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Feb 13, 2025 सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत अलोनिया खापा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेक्टर सवार दो युवक सुदीश और मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल सिवनी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है वहीं पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।