सिवनी: बारापत्थर क्षेत्र में स्कूटी की डिक्की में घुसा रसेल वाइपर सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूटी की डिक्की में अचानक दिखा खतरनाक रसल वाइपर। सांप को सबसे पहले स्कूटी मालिक रत्नेश कमलेश ने देखा, जब वह मटर खरीदकर डिक्की में रख रहा था। सांप को देखते ही रत्नेश के होश उड़ गए और उसने तत्काल सर्पमित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचे और रसल वाइपर का रेस्क्यू कर लिया।