सिवनी: आश्वासन के बाद किसानों ने राहीवाड़ा NH 44 पर लगाया गया चक्का जाम खोला, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Seoni, Seoni | Feb 13, 2025 सिवनी के बंडोल अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पेंच परियोजना की नहर से पानी न मिलने से परेशान हुए किसानों ने NH 44 पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों की समझाईश और आश्वाशन के बाद किसानों ने गुरुवार को चक्का जाम खोल दिया। वही किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।