सहजनवा: 7 बच्चों के पिता ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया, पेट फाड़ने से आंत बाहर आ गई; गीडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गोरखपुर में घरेलू विवाद के दौरान सात बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया।हमले में महिला का पेट फट गया।इससे उसकी आंत बाहर आ गईं।इसके अलावा सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।परिजन पुलिस की मदद से किसी तरह महिला की आंत बांधकर उसे BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।वहां उसकी हालत नाजुक है।घटना गीड़ा थाना क्षेत्र के हरैया गांव का है।