बिजावर: बसरोई में जल जीवन मिशन के कार्य में खोदी गई सड़क पर रखे पत्थर हटाए, प्रशासन ने की तत्काल कार्रवाई
बिजावर क्षेत्र के ग्राम बसरोई (रैदासपुरा) में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य के दौरान खोदी गई सीसी रोड और सड़क के बीच रखे बड़े-बड़े पत्थरों को लेकर लोगों को परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखे पत्थरों को हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिली है।