सहजनवा: गौसपुर में दरवाजे पर भैंस बांधने को लेकर विवाद, चार लोगों ने मना करने पर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा
गीडा थाना क्षेत्र के गौसपुर में दरवाजे पर भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। मंसूर अली के दरवाजे पर गांव के ही फैसल, गुलाम नवी, कुर्बान अली और गनी भैंस बांधने लगे। मंसूर अली ने जब इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उन्हें और उनके परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी दी।