गोरखपुर: गोरखपुर में 25 हजार के इनामी जालसाज को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस समेत नकदी और दस्तावेज बरामद
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जमीन के असली मालिक की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, 10 कारतूस, दो मैग्जीन, एक कार, 33,500 रुपये नकद, कई आधार