गंगापुर: बिदरख्या में मतदाताओं को दिलाई शत प्रतिशत मतदान की शपथ, भयग्रस्त मतदान केंद्रों पर वोटरों से किया संवाद
लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग के द्वारा शुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भयग्रस्त मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से संवाद का निर्भिक होकर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को मतदान के करने की शपथ दिलाई।