शहर स्थित पुरानी अनाज मंडी परिसर में सीताराम मंदिर के पास सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग लगने से कार जल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर परिषद की दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, पास में ही कचरे में लगी आग से कार में आग लगी थी।