गंगापुर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा- सभी युवा अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी ने युवाओं से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की है। कलेक्टर ने इस दौरान मतदान की शपथ भी दिलाई। इसी क्रम में स्वयंसेवकों ने युवाओं को मतदान से जुड़े वीएचए एप, सी-विजिल एप, केवाईसी एप और सक्षम एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।