गंगापुर: हिंगोटिया में जिला कलेक्टर ने किया मिड-डे मील कार्यक्रम का औचक निरीक्षण
राज्य सरकार के निर्देश अनुसार जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया में मिड-डे मील कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मिड डे मील कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नियमित रूप से दिए जा रहे पोषाहार एवं कक्षाओं में उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा के स्तर की जांच की।