गंगापुर: पीलोदा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर हुई मौत
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर गंगापुर सिटी के पास पीलौदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पीलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी अस्पताल लेकर आई। यहां पर शव को मॉर्चरी में रखवाया। बाद में मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया।