गंगापुर: गंगापुर सिटी में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता पोस्टर किया जारी
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गंगापुर सिटी जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान शुरू किया है।