नौतन: नौतन प्रखंड मुख्यालय में नामांकन के लिए दूसरे दिन भी भीड़ उमड़ी, प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में हुआ नामांकन
नौतन पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार के दुसरे दिन प्रशासनिक चौकसी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया।सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक काउंटर पर चले नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अभ्यर्थियों व समर्थकों की काफी भीड़ उमड़ी रहीं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह सीओ अजीत कुमार झा व थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा लगातार निगरानी रखा।