सिहोरा: मनसकरा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पूर्व जनपद सदस्य ने दिखाई मानवता
ग्राम हरदुआ कला निवासी आशीष पिता राज्जूलाल बसोर का मनसकरा पेट्रोल पंप के पास अचानक एक्सीडेंट हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशीष की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना अंकित उपाध्याय ने पूर्व जनपद सदस्य गुड्डू उपाध्याय को दी। सूचना मिलते ही गुड्डू उपाध्याय ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे।