मंडला: पक्षी संरक्षण को बढ़ावा दें, घरों में रखें जल पात्र: सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
Mandla, Mandla | May 9, 2026 9 मई अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर मंडला जिले में पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को चार बजे सांसद बंगले में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आमजन से प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों वाला देश है।