दमोह: शहर स्थित सांदीपनि स्कूल में दिखा ज़हरीला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Damoh, Damoh | Jun 7, 2025 दमोह शहर के किल्लाई नाका स्थित संदीपनी स्कूल में आज शनिवार दोपहर 12 बजे उस वक्त हड़कंप के हालत निर्मित हो गए जब एक सांप स्कूल में घुस गया। घटना के बाद मौजूद लोग खुद को बचते बचाते भाग खड़े हुए। वहीं अनहोनी घटना का आदेश होते देख मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना तत्काल ही DFO ईश्वर जरांडे को दी गई। इसके बाद वन अमले ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।