दमोह: दमोह में धूमधाम से मनाया गया बक़रीद का पर्व, मुस्लिम समाज ने नमाज़ अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
Damoh, Damoh | Jun 7, 2025 दमोह आज शनिवार सुबह 9 बजे ईदुल अजहा का पर्व देश और दुनिया के साथ साथ दमोह में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां शहर के फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह मस्जिद में ईद दुल अजहा की नमाज़ जामा मस्जिद के इमाम मुनव्वर रज़ा साहब के द्वारा अदा करते हुए मुल्क में अमन चैन की दुआ माँगी। वहीं शहर ईदगाह मस्जिद कमेटी अध्यक्ष आज़म खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।