Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image

जिले में दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश दस्तक अभियान का प्रथम चरण 14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ----- ----- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला टॉस्क फोर्स की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के प्रथम चरण के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सीएमएचओ, सभी एसडीएम तथा महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अभियान की सफलता के लिए जरूरी है कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 09 माह से 5 साल तक के बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे डायरिया, निमोनिया, एनीमिया और कुपोषण की पहचान कर उनका त्वरित उपचार सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य अमले द्वारा घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण के लिए बच्चों को दो ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टेबलेट दी जाएगी। 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयु-अनुरूप विटामिन ए का अनुपूरण किया जाएगा। इसी प्रकार 5 वर्ष से कम आयु के सेम तथा मेम की श्रेणी सुधार के साथ ही अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान, प्रोटोकॉल अनुसार उपचार व रैफरल कर प्रबंधन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा अन्य अधिकारियों से कहा कि अभियान का प्रथम चरण 14 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिले में कोई भी लक्षित बच्चा छूटे नहीं इसके लिए कार्ययोजना बनाकर अभी से तैयारियां शुरू की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम तथा संबंधित जिला अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक चरण की सतत् मॉनीटरिंग की जाए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनमोल पोर्टल पर सभी गर्भवती महिलाओं की डाटा एन्ट्री करना जरूरी है, यह हाईरिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग में मददगार है। पोर्टल पर नियमित रूप से एन्ट्री हो तथा एन्ट्री के दौरान सही जानकारी दर्ज की जाए, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच की जाए, नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले यह सुनिश्चित कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

5 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सनखेड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का किया लोकार्पण
सनखेड़ी सहित 09 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा लाभ

------
------

रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम सनखेड़ी में 05 एमव्हीए क्षमता के नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दो करोड़ 90 लाख रू लागत से निर्मित इस उपकेन्द्र के शुरू होने से सनखेड़ी सहित आसपास के नौ गांव के ग्रामीणों तथा किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि दान देने वाले श्री नारायण सिंह बघेल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। गांवों में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति हो, लॉ-वोल्टेज की समस्या ना हो! इसके लिए नवीन उपकेन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होने से जहां बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी, वहीं किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि इस नए 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के बनने से विशनखेड़ी, बिजौली, सनखेड़ी, देवलखेड़ी, आलमखेड़ा, रामगढ़, झिरनिया, महुआखेड़ा एवं हिम्मतगढ़ में पर्याप्त बिजली मिलेगी। पहले इन गांवों को मेहगांव फीडर से विद्युत सप्लाई होती थी। अब इस नए फीडर से विद्युत सप्लाई होगी, जिससे लॉ-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट होने की समस्या दूर होगी। अब फुल वोल्टेज विद्युत मिलेगी, जिससे किसानों के पंप और घरेलू उपकरण सुरक्षित रहेंगे। इन गांवों के साथ ही मेहगांव के फीडर से जिन गांवों को विद्युत सप्लाई होगी, वहां भी गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और आगे नहीं छोड़ेंगे। गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया है, नवीन स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल भवन आदि का निर्माण कराया गया है। विधायक डॉ चौधरी ने क्षेत्र में स्वीकृत किए गए नवीन विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र विद्युत वितरण कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Energy Madhya Pradesh

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सनखेड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का किया लोकार्पण सनखेड़ी सहित 09 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा लाभ ------ ------ रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम सनखेड़ी में 05 एमव्हीए क्षमता के नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दो करोड़ 90 लाख रू लागत से निर्मित इस उपकेन्द्र के शुरू होने से सनखेड़ी सहित आसपास के नौ गांव के ग्रामीणों तथा किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि दान देने वाले श्री नारायण सिंह बघेल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। गांवों में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति हो, लॉ-वोल्टेज की समस्या ना हो! इसके लिए नवीन उपकेन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होने से जहां बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी, वहीं किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि इस नए 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के बनने से विशनखेड़ी, बिजौली, सनखेड़ी, देवलखेड़ी, आलमखेड़ा, रामगढ़, झिरनिया, महुआखेड़ा एवं हिम्मतगढ़ में पर्याप्त बिजली मिलेगी। पहले इन गांवों को मेहगांव फीडर से विद्युत सप्लाई होती थी। अब इस नए फीडर से विद्युत सप्लाई होगी, जिससे लॉ-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट होने की समस्या दूर होगी। अब फुल वोल्टेज विद्युत मिलेगी, जिससे किसानों के पंप और घरेलू उपकरण सुरक्षित रहेंगे। इन गांवों के साथ ही मेहगांव के फीडर से जिन गांवों को विद्युत सप्लाई होगी, वहां भी गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और आगे नहीं छोड़ेंगे। गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया है, नवीन स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल भवन आदि का निर्माण कराया गया है। विधायक डॉ चौधरी ने क्षेत्र में स्वीकृत किए गए नवीन विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र विद्युत वितरण कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Energy Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

----
----

 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों से उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक   निराकरण किया जाए।  जनसुनवाई में लगभग 123 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण ---- ---- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों से उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाए। जनसुनवाई में लगभग 123 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने की उदयपुरा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा

–––
–––

मंगलवार को तहसील सभाकक्ष, बरेली में मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री श्री Narendra Shivaji Patel  की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुँचना चाहिए।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने टीम पहल द्वारा किए जा रहे गौसेवा एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की तथा सभी संबंधित विभागों से संस्था को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरेली/बाड़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी एवं उदयपुरा, कार्यपालन यंत्री बारना परियोजना (जल संसाधन विभाग), खनिज अधिकारी रायसेन, तहसीलदार बरेली, बाड़ी, देवरी एवं उदयपुरा, उपमहाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी संभाग बरेली, प्रबंधक एमपीआरडीसी रायसेन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी, मंडी समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका/नगर परिषद, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारी बैंक, ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, डीआरसीएस, जिला विपणन अधिकारी, चिंकी-चौरास परियोजना, जिला कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने की उदयपुरा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा ––– ––– मंगलवार को तहसील सभाकक्ष, बरेली में मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री श्री Narendra Shivaji Patel की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुँचना चाहिए। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने टीम पहल द्वारा किए जा रहे गौसेवा एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की तथा सभी संबंधित विभागों से संस्था को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरेली/बाड़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी एवं उदयपुरा, कार्यपालन यंत्री बारना परियोजना (जल संसाधन विभाग), खनिज अधिकारी रायसेन, तहसीलदार बरेली, बाड़ी, देवरी एवं उदयपुरा, उपमहाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी संभाग बरेली, प्रबंधक एमपीआरडीसी रायसेन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी, मंडी समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका/नगर परिषद, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारी बैंक, ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, डीआरसीएस, जिला विपणन अधिकारी, चिंकी-चौरास परियोजना, जिला कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यो का लिया जायजा

-----
-----

 शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यो की वस्तुस्थिति जानने कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को जिले में विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय स्कूल तथा निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम किशनपुर में आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों तथा नियमित आने वाले बच्चों की संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण आहार वितरण आदि की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही बच्चों से भी संवाद कर आंगनवाड़ी में खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को रचनात्मक तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाए।   
 कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छीतापार में नवनिर्मित अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्याे की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। 
 इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बम्होरी में पीएमश्री शासकीय उ.मा.विद्यालय तथा शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्राचार्य तथा शिक्षकों से कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, नियमित उपस्थिति, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम और अध्यापन कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु गंभीरता से प्रयास किए गए। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें तथा उनकी कठिनाईयों का समाधान करें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से भी संवाद कर शैक्षणिक जानकारी लेते हुए उनका मार्गदर्शन कर पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यो का लिया जायजा ----- ----- शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यो की वस्तुस्थिति जानने कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को जिले में विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय स्कूल तथा निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम किशनपुर में आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों तथा नियमित आने वाले बच्चों की संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण आहार वितरण आदि की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही बच्चों से भी संवाद कर आंगनवाड़ी में खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को रचनात्मक तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छीतापार में नवनिर्मित अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्याे की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बम्होरी में पीएमश्री शासकीय उ.मा.विद्यालय तथा शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्राचार्य तथा शिक्षकों से कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, नियमित उपस्थिति, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम और अध्यापन कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु गंभीरता से प्रयास किए गए। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें तथा उनकी कठिनाईयों का समाधान करें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से भी संवाद कर शैक्षणिक जानकारी लेते हुए उनका मार्गदर्शन कर पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026