स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने की उदयपुरा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा
–––
–––
मंगलवार को तहसील सभाकक्ष, बरेली में मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री श्री Narendra Shivaji Patel की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुँचना चाहिए।
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने टीम पहल द्वारा किए जा रहे गौसेवा एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की तथा सभी संबंधित विभागों से संस्था को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरेली/बाड़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी एवं उदयपुरा, कार्यपालन यंत्री बारना परियोजना (जल संसाधन विभाग), खनिज अधिकारी रायसेन, तहसीलदार बरेली, बाड़ी, देवरी एवं उदयपुरा, उपमहाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी संभाग बरेली, प्रबंधक एमपीआरडीसी रायसेन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी, मंडी समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका/नगर परिषद, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारी बैंक, ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, डीआरसीएस, जिला विपणन अधिकारी, चिंकी-चौरास परियोजना, जिला कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
9 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026