Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
rammanohar222326
कोतवाली पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 62.16 ग्राम स्मैक, कीमत करीब 12 लाख रुपये, आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर गिरफ्तार पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171
Karera, Shivpuri
| Sep 8, 2026
MORE NEWS
Karera, Shivpuri | Sep 8, 2026
कोतवाली पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 62.16 ग्राम स्मैक, कीमत करीब 12 लाख रुपये, आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर गिरफ्तार शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक का विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62.16 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर को स्मैक का विक्रय करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 62.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। मामले में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
Karera, Shivpuri | Sep 8, 2026
राशन मांगने पर लाठी से धमकाने का आरोप, 2 माह से राशन वितरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान पिछोर तहसील के ग्राम सलैया की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 0507041 का मामला पिछोर। पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम सलैया में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 0507041 पर पिछले दो माह से पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन लेने के लिए कई बार दुकान पर जाने के बावजूद उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पात्र हितग्राही जीतेन्द्र झा ने बताया कि गांव के कई परिवार पिछले दो माह से राशन के लिए परेशान हैं। आरोप है कि उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन महेश लोधी द्वारा राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, 5 सितंबर शनिवार को करीब 15 पात्र हितग्राही राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान नहीं खोली गई। ग्रामीणों द्वारा दुकान खोलकर राशन देने की मांग करने पर कथित तौर पर सेल्समैन के चाचा लाठी लेकर पहुंचे और ग्रामीणों को धमकाया। प्रशासन के अभियान के बीच उठे सवाल एक ओर जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। कलेक्टर से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर, जिला शिवपुरी से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराकर पात्र हितग्राहियों को उनका लंबित राशन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सेल्समैन एवं जिम्मेदार खाद्य अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। नोट: लाठी से धमकाने और राशन वितरण न करने के आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
Karera, Shivpuri | Sep 8, 2026
काली माता रपटा पर सड़क पार करता दिखा विशाल अजगर, राहगीरों ने बनाया वीडियो रात 10 बजे सिरसौद-पिछोर मार्ग पर अचानक नजर आया अजगर, राहगीरों को सावधानी से वाहन चलाने की दी सलाह सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर उस समय राहगीरों के बीच कौतूहल की स्थिति बन गई, जब काली माता रपटा के पास सड़क पर एक विशाल अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता और हर्षित गुप्ता सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाने के बाद सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे काली माता रपटा के पास पहुंचे, उनकी नजर सड़क पर जा रहे एक बड़े अजगर पर पड़ी। अजगर धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था। अचानक सामने आए अजगर को देखकर युवकों ने वाहन रोककर कुछ दूरी से उसका वीडियो बना लिया। अमित गुप्ता ने अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की कि रात के समय इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर काली माता रपटा और आसपास के क्षेत्र में वाहन चलाते समय सड़क पर नजर बनाए रखें, क्योंकि बरसात के मौसम में सांप और अन्य जीव-जंतु अपने सुरक्षित ठिकाने की तलाश में अक्सर बाहर निकल आते हैं।ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में खेतों, झाड़ियों और नदी-नालों के आसपास सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लगातार बारिश और पानी भरने के कारण सांप अपने ठिकानों से निकलकर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर जाते हैं। ऐसे में रात के समय सड़क पार करते हुए सांप दिखाई देना असामान्य नहीं है। ग्रामीणों ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय सिरसौद-पिछोर मार्ग पर विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर कोई सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
Karera, Shivpuri | Sep 8, 2026
सिरसौद में ढपला-रमतुला बजाकर मुनादी, कच्ची शराब से दूर रहने की अपील सिरसौद। गांव में सोमवार दोपहर सरपंच अंतरसिंह लोधी की अगुवाई में ढपला और रमतुला बजाकर मुनादी कराई गई। काली माता मंदिर से शुरू हुई मुनादी गांव के बाजार, कुरियाना बस स्टैंड सहित विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। सरपंच ने ग्रामीणों से कच्ची शराब व नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने सागर जिले के बांदा क्षेत्र में कच्ची शराब से हुई मौतों का हवाला देते हुए ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
Karera, Shivpuri | Sep 7, 2026
🚨 8 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल दिनारा। थाना दिनारा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 613/18 में 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जयराम वंशकार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बल मिला है। थाना दिनारा पुलिस द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। P.NEWZ INDIA पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
Karera, Shivpuri | Sep 7, 2026
सिरसौद के कंजर डेरे पर अमोला पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के ड्रम किए नष्ट सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना पुलिस ने रविवार शाम करीब 6 बजे सिरसौद गांव स्थित कंजर डेरे पर पहुंचकर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब बनाने के लिए रखे ड्रमों को फैलाकर नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के ठिकाने को नष्ट कर दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Karera, Shivpuri | Sep 7, 2026
आरोन थाने में सामान्य वर्ग के शिक्षक के खिलाफ FIR की मांग को लेकर विवाद, थाना प्रभारी बोले—पहले होगी निष्पक्ष जांच गुना के आरोन। थाना आरोन में शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग एक शिक्षक के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे। पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171
Karera, Shivpuri | Sep 6, 2026