कोतवाली पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
62.16 ग्राम स्मैक, कीमत करीब 12 लाख रुपये, आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर गिरफ्तार
शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक का विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62.16 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर को स्मैक का विक्रय करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 62.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।
मामले में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।