Public App Logo
तिलहर/शाहजहांपुर ==== देश भक्ति गीतों पर निकाली तिरंगा यात्रा। ===== विवेक शर्मा (अंशु) छात्र नेता के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा।युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने भी ट्रैक्टर रैली निकालकर लगाए भारत माता के जय घोष। नगर के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला में छात्र नेता सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में जमा हुए सैकड़ो युवाओं ने भारत माता की जय,15 अगस्त अमर रहे और वंदे मातरम के जय घोष लगाते हुए नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में सिद्धार्थ गुप्ता और उनके साथी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जय घोष लगाते हुए मोटरसाइकिलों पर सवार साथियों के साथ नगर के मुख्य बाजार,बिरियागंज आदि से होते हुए शहीद कुटी पहुंचे। जनपद के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर यहां पर तिरंगा यात्रा का समापन कर दिया गया।तिरंगा यात्रा में राजदीपक शर्मा,स्वप्निल शर्मा,मनोज वर्मा,अभय प्रताप सिंह,मिथलेश्वर सिंह,अरविन्द राठौर,अभिषेक सिंह सभासद,आयुष रस्तोगी,प्रभव सिंह,विनय सिंह,दिव्यांश अग्रवाल,कुलदीप गुप्ता,साद उल्ला खां,छोटू खां,संजीव कुमार,वंश गुप्ता,आकाश यादव,गौरव शर्मा आदि शामिल रहे। - Tilhar News