तिलहर/शाहजहांपुर
====
संस्कृत विद्यालय में
ऐतिहासिक कार्यक्रम।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
नगर के एकमात्र संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया। स्कूल की तीन जनपद की सूची में स्थान बनाने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के मोहल्ला कुंवरगंज स्थित श्रीमती सावित्री देवी धार्मिक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात विद्यालय परिसर में छात्र जीतू,हरिओम और दिव्यांश के द्वारा वृक्षासन,चक्रासन,नौकायन आदि का प्रदर्शन किया गया।छात्र दिव्यांश ने 50 हनुमान दंड बैठक लगाकर सभी को हैरान कर दिया।बोर्ड परीक्षा के दौरान जनपद की सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान,पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली आरुषि वर्मा तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली काजल राजपूत को स्मृति चिन्ह और मेडल देकर समिति के अध्यक्ष आचार्य भानु प्रताप मिश्रा,प्रबंधक पंकज गुप्ता सर्राफ सहित सभी ने सम्मानित किया।समारोह के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया और मिष्ठान वितरित किया गया।समिति ने इस दौरान पत्रकारों को भी सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमदास जी,अध्यापक सचिन वर्मा,अध्यापिका आराधना श्रीवास्तव,समिति की कोषाध्यक्ष विश्वास शर्मा,अधिवक्ता शीलेंद्र मोहन मिश्रा,ईश्वर चंद्र,सोनू पाठक,आदि उपस्थित रहे।