जहानाबाद: मलहचक रोड पर पानी टंकी के पास सफाई कर्मी की पिटाई से मौत, आरोपी चाय दुकानदार को भी पीटा गया
शनिवार की सुबह मलहचक स्थित पानी टंकी के समीप एक सफाई कर्मी की चाय दुकानदार ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं जैसे ही ये घटना घटी। स्थानीय लोगों ने आरोपी चाय दुकानदार की भी जमकर पिटाई कर दी और पूरी तरह से अधमरा कर दिया। नगर थाने की पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया है और अपनी निगरानी शनिवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल में इलाज करवा रही है।