जहानाबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, सौंपा 3 सूत्री मांग पत्र
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे जहानाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पार्टी के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि हमारी पहली मांग ये थी कि जहानाबाद में ज़मीन से जुड़े दस्तावेज आज़ादी से पहले के भी हैं उन्हें रिकॉर्ड रूम लाया जाए। और दो अन्य मांगें भी रिकॉर्ड रूम और सर्वे से संबंधित थे।