जहानाबाद: मलहचक रोड पर पानी टंकी के पास बिना इजाजत पानी पीने पर चाय विक्रेता ने की सफाई कर्मी की हत्या
मलहचक रोड स्थित पानी टंकी के समीप एक चाय दुकानदार ने एक सफाई कर्मी की की शनिवार की सुबह 10 बजे पीट पीट कर हत्या कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी आरोपी दुकानदार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सफाई कर्मी ने चाय दुकानदार के बिना इजाज़त के उसकी दुकान से पानी ले लिया। इसके बाद दुकानदार आग बबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दी।